नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- कांग्रेस ने शनिवार को विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया। कुमार ने प्रतिभा सिंह की जगह ली। कुमार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रेसिडेंट बनाया है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के योगदान की सराहना करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...