पाकुड़, मई 28 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि व्यवस्था, वारंट का कार्यान्वयन, अन्वेषणों की अद्यतन स्थिति, अपराध नियंत्रण, सर्टिफिकेट केस की अद्यतन स्थिति, अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ, शराब, योजनाओं के क्रियान्वयन में विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के अलावे अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.