मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- बंदरा। पीयर और हत्था थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। सीओ अंकुर राय ने होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों से सहयोग की बात कही। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि पर्व में हुड़दंग मचाने, शराब पीने या बेचने वालों पर विशेष सख्ती बरती जाएगी। अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में हत्था थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सोहित यादव, चितरंजन प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व जिला परिषद उपेंद्र पासवान, तेपरी के मुखिया हरीश राम, सिमरा के मुखिया पवन कुमार, पीरापुर के मुखिया गुड्डू कुमार, सरपंच लक्ष्मण पासवान, सरपंच प्रवीण ठाकुर, शंभू साह मौजूद रहे। इधर, शाम में फ्लैग मार्च निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.