पटना, मार्च 17 -- राज्य में बिगड़ती विधि-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल के विधायक वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव अपील करते रहे पर विरोधियों पर उसका असर नहीं हुआ और वे हो-हल्ला करते रहे। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिकों में भी प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अख्तरूल इस्लाम शाहीन सहित अन्य नेताओं ने होली के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया। दावा किया कि होली के दौरान 22 हत्याएं हुई है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि पुलिस पर ही हमले हुए। सरकार सभी कार्य ठपकर विधि-व्यवस्था पर चर्चा कराए। सभाध्यक्ष कहते रहे कि समय आने पर इस मामले को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.