बोकारो, फरवरी 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ की ओर से अध्यक्ष ठाकुर कालिका नंद सिंह की अध्यक्षता में वरीय अधिवक्ता सम्मान समारोह सह आम सभा का आयोजन किया गया। संघ से जुड़े 40 वर्षों का विधि व्यवसाय पुर्ण करने वाले 25 वरीय सदस्यों को वरियता के आधार पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रधान जिला जज कुटुम्ब न्यायालय अरविन्द कुमार, पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय बोकारो अनुज कुमार शामिल हुए। आम सभा की शुरूआत संघ के महासचिव (प्रभारी) महेश चौधरी के संबोधन से शुरू हुआ। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में स्वास्थ्य सुरक्षा कोष के उपनियमों के बारे में जानकारी दिए। संचालन सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया ने की। चर्चा व प्रश्नोतर काल में वरीय व कनीय अधि...