पटना, फरवरी 15 -- पटना जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। पूर्व अध्यक्ष स्तुति गुप्ता के फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करने से यह स्थिति बनी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए डीडीसी, डीएम, पंचायती राज सचिव और पंचायती राज विभाग के मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। अपने आवेदन में स्तुति गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की प्रक्रिया और उसपर हुए मतदान को ही खारिज कर दिया है, जिसके आधार पर उन्हें पद से हटाया गया था। पद से हटाने के बाद ही नए अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। इसमें अंजू देवी अध्यक्ष बनाई गई हैं। कहा कि अगर अविश्वास प्रस्ताव ही गलत है तो नया चुनाव कैसे सही होगा? अविश्वास ही हटाने का माध्यम: अंजू देवी वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी का कहना है कि चुनाव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.