चंदौली, अक्टूबर 2 -- पीडीडीयू नगर हिटी। जिले में शारदीय नवरात्रि के नवमी पर व्रती श्रद्धालुओं ने विधि विधान से कन्या पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया। पहले कन्याओं के पांव पखारे गए इसके बाद उनकी पूजा की गई। व्रतियों ने द्रव्य दान कर उनके पैर भी छुए। इस दौरान पड़ाव स्थितआश्रम सहित जिलेभर में घरों में कन्या पूजन किया गया। वही घरों में सुख समृद्धि की कामना की। नवरात्रि में अधिकांश श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा पाठ करते है। मान्यता है कि व्रती नवरात्रि में अगर कन्या पूजन करते है तो उनकी मनो कामना माता रानी पूरी करती है। इसी के मद्देनजर कन्या पूजन का विधान है। वही व्रती बुधवार की सुबह दस साल तक की बालिकों को सुबह आमंत्रित कर बुलाये। इसके बाद कन्याओं का पॉव पखार कर विधि विधान से पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस क्रम में नगर के रविनगर निवासिनी ...