बरेली, जनवरी 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। जिले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके हैंडओवर के लिए डीएम ने कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। यूपीआरएनएसएस ने बताया कि ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कराएं जाने की समय सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। यूपी सिडको ने बताया कि बस अड्डा निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि बढ़ाने को भी पत्र भेजा गया है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोपालपुर और मनौना में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि भोजीपुरा में 32 क्षमता वाले हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिस पर हैंडओवर कराने के निर्द...