भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। रविवार को पीएम के मन की बात सुनने के लिए जिला विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एकत्रित हुए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के बगल में स्थित सिरिस्ता में मन की बात सुनी गई। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय के निर्देश पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एकत्रित हुए थे। इस दौरान जयप्रकाश यादव व्यास, मुक्ति प्रसाद, चंदन कर्ण, प्रियरंजन, नीरज, राकेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...