मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडी धर्मदास पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह एडवोकेट का स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा कर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। मैं अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाऊंगा। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इस मौके पर एडवोकेट अरविंद यादव, मनिरत्न गौतम, एडवोकेट सचिन तोमर, पीसी चतुर्वेदी, अनुपम शाक्य, डा. नवीन शर्मा, हिमांशु सेन, सरफराज अहमद सिद्दीकी, वाजिफ अली, सुशील शर्मा, राहुल ...