लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में स्थापित विधिक सहायता केंद्र की ओर से राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत नोशन इंटरेक्शन का आयोजन हुआ। केंद्राध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि विधि संकाय के मूट कोर्ट हॉल तरुणिमा बाजपेई ने शक्ति संवाद: कानून अपनी दृष्टि से विषयक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मध्यस्थ भूमिका नीलजय ने विधि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका के महत्व पर वार्तालाप किया, जिसमें विधि पेशे में महिलाओं के वास्तविक अनुभवों, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और सामाजिक परिवर्तन में कानून की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...