गिरडीह, जनवरी 4 -- जमुआ। शनिवार को जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत खरगडीहा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार लंगटा बाबा समाधि स्थल पर जागरुकता कैंप लगाया गया। पौष पूर्णिमा पर आयोजित मेला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार विधिक जागरूकता कैंप का आयोजन कर मेला में आये भक्तो को कानून के बारे में जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण कर नालसा एवं झालसा के योजना के बारे जानकारी लोगों को दी गई। मेला में आये भक्तो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित पीएलभी सुबोध कुमार साव, प्रवीण वर्मा, प्रदीप कुमार, हीरा देवी, सहदेव साव, मुकेश कुमार वर्मा, रमेश कुमार कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद वर्मा, अनुराग कुमार ...