बाराबंकी, मार्च 21 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण विनियम 2010 के अधीन पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क व प्रभावी विधिक सहायता प्रदान करने के लिए अधिवक्ताओं के आवेदन मांगे गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी व सभी तहसील विधिक सेवा समितियों के लिए विधि व्यवसाय में तीन वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले इच्छुक अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के कार्यालय पर व तहसील विधिक सेवा समितियों से संबंधित आवेदन तहसीलों पर एक अप्रैल तक लिए जाएंगे। चयन के संबंध में सर्वाधिकार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी को प्राप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.