चतरा, मार्च 10 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। विधिक सेवा सचिव चतरा के निर्देशानुसार 90 दिवसीय आउटरीच कैंपेन कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हुटरू में विधिक सेवाओं पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नालसा योजना उन्मूलन के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पारा लीगल वॉलंटियर जनेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को विधिक सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विधिक सहायता से जुड़ी कई महत्वपूर्...