भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव के संरक्षण में विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचाार्य ने कहा कि विधिक जागरूकता संबंधित समाज तथा राष्ट्र में कानूनी जानकारी को जरूरी है, ताकि समाज में समरसता बनी राहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय तथा सीनियर एडवोकेट अमिताभ श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से परिचय कराया। जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के तहत प्रदत्त कानूनो के विषय में विस्तृत जानकारी दी। संयोजिका अंशुबाला ने कहा कि अपने अधिकारों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.