चंदौली, फरवरी 13 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ ब्लाक परिसर में गुरुवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली एवं पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज (सी.डि.) एवं पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली डॉ. इंदु रानी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना है। जिससे कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव में न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं का ल...