भभुआ, जनवरी 25 -- पेज चार की खबर विधिक जागरूकता से ही संभव हैं शोषण मुक्त समाज का निर्माण भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रविवार को भभुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत महुअत स्थित पंचायत भवन में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र "मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, 2015" रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली तस्करी जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाना था। मुख्य वक्ता पैनल अधिवक्ता जावेद खान ने कहा कि "अज्ञानता के कारण ही लोग तस्करी और शोषण के जाल में फंस जाते हैं। योजनाओं के माध्यम से अब पीड़...