हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील सदर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम सकाहा विकास खण्ड बावन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान गुडनेस कुमार ने की। अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप व तहसीलदार सचींद्र शुक्ला ने भी लोगों को जागरूक किया। इसमें लीगल एंड क्लिनिक पी एल वी श्यामू सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष तीन दिसंबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री दिव्यांग योजना 2025 में विकलांग नागरिकों के लिए पेंशन राशि को बढ़ाकर अब 1800 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इस योजना का लाभ 40 या उससे अधिक दिव्यंगता वाले व्यक्तियों को मिलेगा। सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि दिव्यांग व्यक्ति अपने खर्चे को आसानी से पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। ...