अमरोहा, फरवरी 16 -- हसनपुर। एमजेपी इंटर कालेज मूंढापांडे के वार्षिकोत्सव समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजवीर सिंह व राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह, सीबीएससी बोर्ड के निदेशक जितेंद्र कुमार यादव तथा जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी ने स्थानीय तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी को विधिक एवं साहित्यिक सेवाओं तथा कुशल मंच संचालन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ था। इस दौरान अपर जिला जज मुरादाबाद शैलेंद्र वर्मा, सीजेएम विभव चंद्रा, भारत सिंह, मोहम्मद कय्यूम खां, डॉ.सोरन सिंह, अशोक चौधरी, मोहम्मद साबिर, फैजान मुदस्सिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...