उरई, दिसम्बर 30 -- कालपी। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम हुआ। सप्तशक्ति संगम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने महिलाओं के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी, राजयोगिनी रजनी पाल, ज्योती याज्ञिक, शुभम मिश्रा, मधु प्रभा तिवारी, शैल विश्नोई, ज्योती विश्वकर्मा, ऊषा शुक्ला, जयंती मिश्रा, डॉ. एकता सिंह, सोनाली सिंह ने विचार प्रकट किए। प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान ने अतिथियों को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित ने कहा आज महिला सशक्तिकरण विशेष चर्चा का विषय है। राष्ट्र के विकास में महिलाओं का महत्व और अधिकार के बारे में समाज में जागरूकता लाने के लिए मातृ दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आदि जैसे कई सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.