प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- प्रयागराज। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने मंगलवार को व्यापारियों को सम्मानित किया और जीएसटी की घटी दरों के लिए शुभकामनाएं भी दी। विभिन्न राज्यों में विधायक और मुख्यमंत्री जीएसटी दरों में कटौती के बाद व्यापारियों के साथ जुड़कर उन्हें समर्थन देने और आम जनता को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में विधायक ने प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव पल्लवी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, अन्नु दुबे, संजीव अग्रवाल और पीयूष रंजन अग्रवाल को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...