प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने सोमवार की देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में मुलाकात की। विधायक ने उन्हें सलोरी-हेतापट्टी पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पुल का एक स्केल मॉडल भेंट किया। साथ ही सीएम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुल को प्रयागराज के विकास में बड़ी उपलब्धि बताई और सीएम को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धन आवंटित किए जाने पर बधाई दी। इस दौरान विधायक के कार्यालय के प्रभारी अरुण शुक्ल, गिरिजेश द्विवेदी, प्रियांशु त्रिपाठी व अभिषेक दुबे भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.