बदायूं, मई 17 -- तहसील सभागार में शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति प्रमाण पत्र विधायक हरीश शाक्य ने वितरित किए। नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद आंगनबाड़ी वर्करों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों शासन द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती की गई। जिसमें जिले के पांच ब्लाकों के 129 आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार निष्पक्ष तरीके से सभी विभागों में भर्ती कर रही है और जो योग्य अभ्यर्थी हैं उन्हें इसका लाभ मिल रहा है। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया इस्लामनगर से 16, अंबियापुर से 22, बिसौली से 54, आसफपुर से 12 एवं सहसवान ब्लाक से 25 आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।इस मौके पर सीडीपीओ सुशील कुमार, अल्पना जौहरी, विमल कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.