जमशेदपुर, अगस्त 17 -- जमशेदपुर। निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) के आठ बच्चों ने 21 मेडल जीते हैं। इन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय कराटे महासंघ द्वारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्राप्त हुए। इनमें 9 स्वर्ण और छह-छह चांदी और ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। ये सारे बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक गणेश सिंह से प्रशिक्षित हैं। रविवार को गणेश सिंह तमाम बच्चों के साथ विधायक सरयू राय के कार्यालय आए जहां स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टीद्वय अशोक गोयल और आशुतोष राय ने विजेता बच्चों और ट्रेनर गणेश सिंह की हौसला अफजाई की और सम्मानित किया। आशुतोष राय ने कहा कि जब भी बच्चों को किसी भी तरह की जरूरत होगी, उनका ट्रस्ट सदैव उनकी मदद को तत्पर रहेगा। इस मौके पर गणेश सिंह ने कहा कि अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.