घाटशिला, अप्रैल 17 -- चाकुलिया। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने मुख्यमंत्री सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हुआ है और जनसरोकारों की आवाज को नई दिशा मिली है। विधायक ने मुख्यमंत्री से कई पहलुओं पर बातचीत की। मौके पर विधायक के निजी सचिव विशाल बारीक भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.