देवरिया, अप्रैल 18 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद का सदस्य नामित किया है। विधायक सभाकुंवर ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रति आभार जताया है। विधायक के राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद का सदस्य नामित होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ,राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, राजकुमार शाही, धनंजय सिंह बघेल, संजय जायसवाल, हरिकेश बहादुर कुशवाहा, विशंभर पांडेय, सुरेश तिवारी, सुशील शाही, विजय दुबे, अजय दुबे, सभासद राजेश गुप्ता, चंदन मद्धेशिया सहित अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.