धनबाद, मई 21 -- झरिया। बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो बुधवार को झरिया निवासी व धनबाद महानगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी पुत्री श्रुति त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर तथा मुंह मीठा करा कर अपना आशीर्वाद दिया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रुति त्रिपाठी ने बारहवीं की परीक्षा में 97.5% अंक अर्जित कर जिले में आर्ट्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मौके पर भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, अवधेश साव, अरिंदम बनर्जी, बाबू जेना, अमन सिंह, मुन्ना पांडे, अजय वर्मा, विपुल ठक्कर, प्रमोद रामानी, अजीत मंडल, रूपेश साव, टिंकू मोदी, मनमोहन त्रिपाठी, करण राम, शिवम त्रिपाठी, आयुष अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.