सिमडेगा, सितम्बर 2 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी सोमवार को हाथी प्रभावित राजाबासा पंचायत के पतराटोली निवासी कल्याण डांग एवं घुटबहार बिंझियाबंध गांव निवासी बसंती समद से मुलाकात की। मौके पर विधायक ने तत्काल सहयोग के रुप में तिरपाल, मोबिल, टॉर्च आदि राहत सामग्री का वितरण किया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात हाथी ने दोनों ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे अनाज को भी चट गर गया। विधायक ने ग्रामीणों को हाथी भगाने के लिए मिर्च व तंबाकू का चूर्ण रखने का आग्रह किया। साथ ही हाथी आने पर घर के चारों ओर आग में जलाएं। ताकि उसका महक व धूंआं से हाथी दूर भागेगा। उन्होंने अनावश्यक रुप से हाथी को नहीं छेड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि आज जो समस्या है वह हाथी और इंसान के बीच की लड़ाई नही है बल्कि यह लड़ाई पेट...