सिमडेगा, दिसम्बर 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र में ओबीसी वर्ग एवं किसानों की समस्याओं को रखा है। विस सत्र के शून्यकाल में विधायक ने कहा कि क्षेत्र में ओबीसी वर्गों के भूमियों का बड़े व्यापारियों एवं बड़े कम्पनियों द्वारा छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम 1908 एवं भूमि-अधिग्रहण पुर्नवास और पुर्नस्थापन में उचित मुआवजा, पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 का उल्लंघन कर अवैध तरीके से रजिस्ट्री पट्टा द्वारा अवैध हस्तांतरण किया जा रहा है। कोलेबिरा विस के जलडेगा तिलईजरा, भितबुना एवं बांसजोर के कोम्बाकेरा, भंवरचाबा आदि स्थानों पर इस तरह की समस्या बनी हुई है। विधायक ने सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है। ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का भी सदन में उठाया मुद्दा वहीं विधायक ने जिले में ओलावृष्टि से किसानों ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.