रांची, मार्च 24 -- रांची, संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों के समायोजन की मांग सोमवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में रखी। आठ वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता आधारित समायोजन की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने इसके लिए धन्यवाद दिया। बताया कि रांची विश्वविद्यालय में वर्षों से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यकता आधारित शिक्षकों से पहले हुई थी। ये सभी शिक्षक पिछले कई वर्षों से समायोजन के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इनका समायोजन नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.