धनबाद, अक्टूबर 1 -- झरिया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को झरिया परंपरागत मदिरों में दशेर मेला दुर्गा मंदिर सहित कई पूजा पंडालों में पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की। वही झरिया कोइरीबांध स्थित काला मैदान में विधायक ने मेला का उद्घाटन किया। उनके साथ उनकी बेटी शताक्षी सिंह भी थी। कोइरीबांध काला मैदान में इस साल पहली बार मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। साथ ही मेले में झूला, जंपिंग डॉल, ब्रेक डांस, मोटरबाइक, सहित बच्चों के लिए कई आकर्षक समान मौजूद है। मौके पर अध्यक्ष पवन यादव, रंजीत यादव, रणजीत सिंह, जसिश, गौरव गुप्ता, गोलू, राजा, राहुल सोनी, सूरज वर्मा, रॉकी यादव, शंभू सिंह ,अजीत सोनी, कुंदन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.