रामगढ़, नवम्बर 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम साहू पिछले कई दिनों से मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर रामगढ़ विधायक ममता देवी गुरुवार को स्वयं अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने श्री साहू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ममता देवी ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी श्री साहू के इलाज की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार जारी रखने का आग्रह किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बलराम साहू के स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएँ देने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा कि बलराम साहू कांग्रेस संगठन की मज़बूत कड़ी हैं और उनका स्वस्थ रहना संगठन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री साहू ...