रामगढ़, जनवरी 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी आदिम जनजाति बिरहोरों के साथ पिकनिक मनाया। विधायक अपने कई समर्थकों के साथ गोला प्रखंड के साड़म पंचायत के मसरीडीह बिरहोर टोला पहुंची। यहां पहुंचने पर आदिम जनजाति के महिला पुरुषों ने पारंपरिक ढंग से विधायक का स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने बिरहोर परिवारों के साथ केक काटकर नववर्ष की खुशियां मनाई। विधायक ने बिरहोर समुदाय के लोगों को वस्त्र, कंबल व बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया और उनके साथ भोजन किया। इसमें बिरहोर कॉलोनी के सभी परिवार के सदस्य शामिल हुए। विधायक ने कहा कि समाज के गरीब तबके के लोगों के साथ खुशियां मनाने का अलग मजा है। सारे भेदभाव भूलकर नववर्ष मनाने से आपस की दूरियां कम होती है। उन्होंने बिरहोर कॉलोनी के वातावरण की प्रशंसा करत...