नैनीताल, फरवरी 13 -- फोटो गरमपानी। भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने दुख जताया। विधायक भगत शुक्रवार को भतरौंजखान स्थित आवास पहुंचे और शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक वंशीधर भगत ने दिवंगत सतीश नैनवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, कहा कि उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र एवं भारतीय जनता पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बोरा, मंडल महामंत्री मनोज पडलिया, मीना आर्या, मुकेश पडलिया, हरीश भट्ट, दयाल सिंह, प्रताप कुमार, देवेंद्र बोरा, नंद किशोर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...