कन्नौज, जनवरी 11 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में संचालित डीएन इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर अवैध कब्जा हो रहे शिकायत पर कॉलेज के प्रबंधक ने पहुंचकर जायजा लिया। वहीं क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश राजपूत को कब्जा रोकने के लिए अनुरोध किया। जिसपर विधायक ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कोतवाल को बुलाकर अवैध कब्जे धारक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कस्बे में संचालित डीएन इण्टर कॉलेज का निर्माण तिर्वा के पूर्व राजाओं द्वारा 100 वर्ष पहले कराया गया था। जिसका प्रबंध तंत्र का कार्यभार तिर्वा रियासत के राजाओं के हाथों में है। पूर्व में विद्यालय का छात्रावास बना है। वहीं छात्रों के लिए भारी खेल मैदान भी है। जिसमें छात्रों के खेल के साथ-साथ सार्वजनिक कार्य भी होते रहते हैं। कुछ वर्षों से भू-माफिया कॉलेज के प्रपत्रों के अभिलेखों से छेड़छोड़ कर खेल मैदान की जगह...