रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- किच्छा, संवाददाता। पं. जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शुक्रवार को कांग्रेसीजन आवास विकास स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू पार्क में इकत्र हुए। विधायक बेहड़ ने पं. नेहरू को नमन करते हुए कहा कि भारत के नव-निर्माण और विकास के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए थे। उन्होंने देश को कूटनीतिक और राजनीतिक मामलों में मजबूती प्रदान की। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, गुड्डू तिवारी,ओमप्रकाश दुआ, गौरव बेहड़, नितिन शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.