पीलीभीत, फरवरी 19 -- पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दो प्रमुख समस्याओं सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण और शारदा नदी से होने वाले कटान को बताया। विधायक ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल, पूरनपुर के नवीनीकरण की सख्त जरूरत है ताकि किसानों को राहत मिले। मिल के आधुनिकीकरण से क्षेत्रीय किसानों और श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। अलावा शारदा नदी के दाएं और बाएं किनारों पर हो रहे कटान और बाढ़ की संभावित गंभीर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृत कर धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कार्यों को कराने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...