हाथरस, सितम्बर 9 -- सादाबाद। पंजाब में आई भीषण बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने एकजुट होकर मदद का हाथ बढ़ाया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने अपना एक माह का वेतन राहत कार्यों के लिए समर्पित किया है।उन्होंने कहा कि यह समय संवेदनशील है और हम सबका नैतिक दायित्व बनता है कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करें। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पार्टी स्तर पर अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल परिवार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है। राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सकीय सहायता और अन्य जरूरी सेवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.