देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी के नाम और लेटर पैड का इस्तेमाल कर पुरोला विधायक के खिलाफ फर्जी शिकायत भेजने का मामला सामने आया है। जालसाज ने फर्जी हस्ताक्षर कर लोक निर्माण विभाग को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें विधायक पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर रायपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तरकाशी और वर्तमान में रायपुर निवासी विनय राजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बनीगाड-डामटा ने पुलिस को बताया कि उन्हें अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड पुरोला के माध्यम से एक शिकायती पत्र की सूचना मिली। यह पत्र विनय के लेटर पैड पर उनके फर्जी हस्ताक्षरों के साथ प्रमुख अभियंता को भेजा गया था। पत्र में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर आरोप लगाया गया कि वे चहेते...