रुद्रपुर, मार्च 17 -- गूलरभोज, संवाददाता। सोमवार को उत्तराखंड पैरा सिटिंग वॉलीबॉल की महिला व पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने विधायक अरविंद पांडे से मुलाकात कर खेल में आ रही आर्थिक समस्या को रखा। मंगलवार को दोनों टीम राष्ट्रीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए तमिलनाडु रवाना होंगी। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने के साथ संबधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। तमिलनाडु के ईरोड में 21 से 23 मार्च तक 13वीं राष्ट्रीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होना है। चैंपियनशिप से पूर्व 25 दिवसीय कुल्हा स्टेडियम में अभ्यास सत्र चला। सोमवार को टीम के कोच सुनील ने उत्तराखंड के पैरा खिलाड़ियों के साथ विधायक अरविंद पांडे से उनके गूलरभोज स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने विधायक के समक्ष खेल में आ रही आर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.