आदित्यपुर, अप्रैल 13 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को चांडिल एवं नीमडीह प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 299 सेविकाओं एवं सुपरवाइजरों के बीच स्मार्ट फोन वितरण किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने सेविकाओं एवं सुपरवाइजरों को स्मार्ट फोन देकर सम्मान देने का काम किया है। इस मौके पर बीडीओ तालेश्वर रविदास,सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ विभा सिन्हा,ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू,राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.