सिमडेगा, मार्च 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने सोमवार को हॉकी कार्यालय में रह रहे प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों से संवाद किया। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों ने बताया के उन्हें किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गई है। हॉकी सिमडेगा द्वारा रहने के लिये कार्यालय में व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। लेकिन वे अपने खाने पीने की व्यवस्था स्वयं करते हैं। यहां तक की हॉकी स्टिक वगैरह भी खुद से खरीदना पड़ता है। खिलाड़ियों ने बताया कि परिसर में पानी की गंभीर समस्या है। पानी नहीं रहने के कारण वे लोग अमला क्वार्टर स्थित कुएं से पानी का उपयोग करते हैं। प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने बताया कि पूर्व में उन लोगों के रहने के लिए अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के अंदर बने भवन में व्यवस्था दी गई थी। लेकिन यहां एक सरकारी स्कूल को शिफ्ट करते हुए उन्हें हटाया ग...