पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सुहासिनी बेसरा की जन्म जयंती को सेवा और मानवता के भाव के साथ मनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में भर्ती मरीजों के बीच कंबल एवं फल का वितरण किया। इस शुभ अवसर पर उनकी पुत्री सह झामुमो की युवा नेत्री केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं उपासना मरांडी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सेवा और संवेदना से जुड़ा यह कार्यक्रम पूरे अस्पताल परिसर में आत्मीय वातावरण का साक्षी बना। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि जन्म जयंती जैसे अवसर केवल व्यक्तिगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.