पूर्णिया, जनवरी 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।रूपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विधायक ने मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवान आलम से अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मौजूद कमियों को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सीएचसी भवानीपुर में कई आवश्यक दवाइयों की भारी कमी है, जिसकी मांग बार-बार किए जाने के बावजूद जिला स्तर से दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इस पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही सिविल सर्जन (सीएस) से बात करेंगे और ...