प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। कौशाम्बी के सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने बेनीपुर गांव की सरिता पटेल की आत्महत्या पर सवाल खड़ा किया। विधायक डॉ. पल्लवी पटेल रविवार को बेनीपुर गांव पहुंचीं और सरिता के परिजनों से मुलाकात की। विधायक के मुताबिक सरिता के माता-पिता आत्महत्या के मुकदमे से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। सरिता के माता-पिता ने विधायक को बताया कि उनकी बेटी को आत्महत्या करनी होती तो वो गांव से 10 किमी दूर क्यों जाती। वह आत्महत्या करने के लिए 20 फीट ऊपर पेड़ पर कैसे चढ़ेगी। दोनों ने विधायक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। सरिता के माता-पिता से बातचीत के बाद विधायक ने डीआईजी डॉ. अजय पाल शर्मा से फोन पर बात ककर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया। विधायक के अनुसार डीआईजी ने एक सप्ताह का वक्त मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.