सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून ने बुधवार को लखनऊ विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राप्ती नदी पुल की स्थिति, ख़राब बिजली आपूर्ति, खाद की कमी, महिला चिकित्सक, अमरगढ़ स्थल के विकास की मांग की। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज राप्ती नदी पर निर्मित पुल 50 वर्ष पहले बना है। इससे जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। इससे प्रशासन ने बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। नया पुल बनवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शेडयूल के अनुसार डुमरियागंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। मंत्री के निर्देश के बाद भी क्षमता वृद्धि के लिए ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहा है। जगह-जगह तार व पोल जर्जर हो गए हैं। इन्हें बदलने की जरूरत है। इसके लिए विधायक निधि से धन खर्च किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.