टिहरी, फरवरी 25 -- टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का मंगलवार को जायजा लिया। जिसके बाद बैठक कर विधायक ने निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री को उच्च स्तरीय रखने के निर्देश दिए। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विवि के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की सलाह दी। विश्वविद्यालय के मुख्यालय में निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए विधायक ने डीएम से दूरभाष पर बातचीत कर विश्वविद्यालय के विकास कार्यों में सहयोग देने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारी को दूरभाष पर बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्यालय में स्थित माध्यमिक विद्यालय को जल्द से जल्द पूर्व में निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। विधायक ने विवि में चल रहे अवस्थापना विकास प्रगति पर कुलपति प्रो एनके जोशी की प्र...