भभुआ, फरवरी 11 -- रामपुर, एक संवाददाता। भभुआ विधायक भरत बिंद ने विधानसभा में रामपुर प्रखंड के 84 आरडी पर पावर सब स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लगातार लो-वोल्टेज, बार-बार फॉल्ट और घंटों बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सदन को बताया कि खासकर गर्मी और खेती के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती, जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है। यदि चौरासी आरडी पर पावर सब स्टेशन स्थापित हो जाता है तो क्षेत्र के...