मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के तहत रामनगर तिराहे पर चल रहे नाला निर्माण कार्य को मंगलवार की शाम सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप में रुकवा दिया। विधायक ने निर्माण में आरसीसी के बिना सीधे मिट्टी पर तली बनाए जाने और पुरानी सरिया के उपयोग पर आपत्ति जताई। उन्होंने सरिया की मात्रा कम होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने कहा कि कार्य की शुरुआत से ही घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतें मिल रही हैं। पूर्व में तत्कालीन डीएम के समक्ष हाईवे अधिकारियों ने मानक के अनुसार कार्य करवाने और नगर पंचायत के उखाड़े गए हैंडपंप व पोल पुनः लगवाने का आश्वासन दिया था, परंतु अब तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। विधायक ने चेतावनी दी कि जब तक आश्वासन पूरे नहीं किए जाते, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया...