बागेश्वर, फरवरी 4 -- क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने बुधवार को अल्मोड़ा स्थित मैग्नेसाइट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री की वर्तमान स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि यह उद्योग कुमाऊं क्षेत्र का एकमात्र बड़ा उद्योग है, जिसके बंद होने से खरेही पट्टी के सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री को पुनः शुरू करने का मुद्दा वह पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठा चुकी हैं। जल्द ही वह मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात कर मैग्नेसाइट फैक्ट्री को शीघ्र खोलने का प्रस्ताव रखेंगी। विधायक ने कहा कि इस फैक्ट्री के बंद होने से अनेक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है और कई लोग रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। विधायक पार्वती दास ने आश्वासन दिया कि वह हरसंभव प्रयास कर इस उद्योग को दोबारा ...